फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity failure in eight localities due to explosion in VCV

Lalitpur News: वीसीवी में धमाके से आठ मोहल्लों की बिजली गुल

Tue, 03 Sep 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in eight localities due to explosion in VCV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्लामंडी बिजली घर पर इनकमिंग वीसीवी में धमाका हो गया। फीडर नंबर एक व तीन के आठ मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। दोपहर में तेज धूप से हो रही उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दो घंटे की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगाें ने राहत की सांस ली।

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गल्लामंडी बिजली घर पर वीसीवी मशीन उतार-चढ़ाव के चलते धमाके के साथ खराब हो गई। फीडर एक से जुड़े शहर के मोहल्ला अजीतापुरा, पानी की टंकी, अभिलाषा पेट्रोल पंप समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। तीन नंबर फीडर के क्षेत्र हाईवे बाईपास, शिवनगर, शांतिनगर, कर्माबाईनगर, सीतापाठ बांध के पूंछा और लेडियापुरा, आजादपुरा की आपूर्ति भी गुल रही। इस तरह दोनों फीडर के लगभग आठ मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। उमस के बीच घर में ही नहीं बाहर भी लोगों को राहत नहीं मिली। पसीना से लोग तरबतर हो गए। उधर, उपखंड अधिकारी पुष्पेंद्र बिजली घर पहुंचे। सभी कर्मचारियों को लगाकर लगभग एक बजे मशीन को ठीक किया गया। इसके बाद आपूर्ति को चालू कराया गया।
विज्ञापन

---
सोमवार सुबह लगभग 11 बजे गल्लामंडी बिजली घर पर वीसीवी मशीन में विस्फोट हो गया था। दो घंटे में ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई।
- पुष्पेंद्र, उपखंड अधिकारी, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed