फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity Department's offices shine

बिजली विभाग के कार्यालयों को चमकाया

Mon, 03 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department's offices shine
clen, lalitpur news - फोटो : demo
जनपद के सभी बिजली कार्यालय रविवार को खोले गए, लेकिन कार्यालयों में विभागीय काम न किया जाकर प्रदेश शासन की मंशानुसार साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभी उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं और कर्मचारियों को अपने-अपने पटलों की सफाई करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश शासन द्वारा सरकारी कार्यालयों में तंबाकू, पान, गुटका पर जहां पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है,

वहीं कार्यालयों में फैली गंदगी को दूर करने के लिए मंडलायुक्त द्वारा भी शासनादेश जारी कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने भी एक कार्यालयीन आदेश जारी कर विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने-अपने पटलों पर फाइलों की धूल, दीवारों व जमीन पर जमीन गंदगी को साफ करने के लिए निर्देशित किया। इसके क्रम में रविवार को ललितपुर के नझाई बाजार, जिला परिषद, बांसी, जखौरा, तालबेहट, महरौनी, बानपुर, मड़ावरा आदि विद्युत कार्यालयों व सब स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें अभियंता समेत बाबू व अन्य कर्मचारी कलम की जगह हाथ में झाड़ू लिए नजर आए और अपने आस पास फैली गंदगी को साफ किया।
विज्ञापन


नझाई बाजार विद्युत कार्यालय में उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दीवारों की रंगाई-पुताई कराई गई और यहां परिसर में लगे खंभों पर पेंट कराया गया। वहीं, जिला परिषद स्थित कार्यालय में वर्षों पुराने रखे कबाड़ को स्टोर में भिजवाया गया और फाइलों को सभी बाबुओं ने क्रम से रखा, सफाई के दौरान एके पांडे, अजित दीक्षित, संदीप पाठक, रवि वैद्य, सालिगराम कुशवाहा उपस्थित रहे। वहीं, बांसी में अवर अभियंता डीडी सोलंकी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें राजकुमार शर्मा, अर्जुन कुशवाहा, पंचम लाल रैकवार, लकी दुबे, पिंटू शर्मा, सतीष कुमार सोनी, कालूराम शामिल रहे। वहीं, तालबेहट के बिजली कार्यालय में उपखंड अधिकारी महेश कुमार विश्वकर्मा और महरौनी में उपखंड अधिकारी प्रेमचंद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed