फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity department, complaint against xen, action

बिजली विभाग के एक्सीयन के खिलाफ होगी

Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
electricity department, complaint against xen, action
coman center.jpg - फोटो : coman center.jpg
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में की गई, जिसमें डीएम ने बिजली विभाग की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संजय कुमार जैन के विद्युत कनेक्शन में अधिशासी अभियंता ग्रामीण के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा किसी तरह से उद्यमियों को परेशान नही किया जाएगा। यदि उनका कोई भी कर्मचारी इस प्रकार का व्यवहार करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार जैन, पवन कुमार जैन, गोस्वामी द्वारा विद्युत बिल समय से न आने पर भी मामला लाया गया। बांसी के स्टोन क्रेशर को विद्युत लाइन दिए जाने के लिए नई मंडी विद्युत व्यवस्था किये जाने के मामले पर अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में किसी भी तरह का प्रदूषण रोकने के साथ ही नाली निर्माण सीधे कार्रवाई करने दिए निर्देश दिए। बिजली शुल्क के छूट के संबंध में जिन उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है, उन्हें सूचीबद्व कर समीक्षा किए जाने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। ग्रेनाईट की रायल्टी के लिए पुन: जिलाधिकारी की ओर से पत्र लिखने के लिए कहा गया, ताकि शासन स्तर के मामले का निस्तारण हो सके। जिला उद्योग द्वारा संचालित योजना में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में प्रगति कम पाए जाने पर जिला अग्रणी प्रबंधक को अगामी माह में सम्पूर्ण लक्ष्य पूर्ण करने के लिए बैंक स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट के सड़क पर आगणन प्रस्ताव जिला पंचायत स्तर पर तैयार कराकर प्राप्त किए जाने के लिए भी कहा गया। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में पाया कि कई विभाग निर्धारित समय सीमा का इंतजार करते रहते हैं और ऐसे आवेदन पत्र समय सीमा के उपरांत लंबित दिखाई पड़ते हैं, जिन्हें समय सीमा पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों के लिए योजना की जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दी गई एवं अवगत कराया गया कि सभी उद्योग जो इस पोर्टल पर पंजीकृत हो वे अपने इकाई के अनुरूप दक्ष आईटीआई प्रशिक्षु को उद्योग में कार्य किए जाने हेतु 2500 रुपये प्रतिमाह प्रतिपूर्ति उद्योगों को जाएगी। जिन उद्योगों में 10 से अधिक कामगार है उनके लिए यह योजना उन पर अनिवार्य होगी। इस योजना के लिए एक वृहद मेला चार अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद के समस्त उद्यमियों को सहभागिता किए जाने का अनुरोध किया गया है। औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में सड़क पर रखे गये ट्रांसफार्मरों को उद्यमियों द्वारा अपने व्यय पर अपने प्रतिष्ठान के अंदर खुले रूप में रखने के लिए निर्देशित किया गया। ताकि औद्योगिक आस्थान, चन्देरा में नाली निर्माण लागू हो सके। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश सर्राफ द्वारा सभी आभार व्यक्त किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर जिलाधिकारी अनिल मिश्र, अधिशासी अभियंता विद्युत, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एसके सूर्यवंशी, उपायुक्त उद्योग द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed