फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity cut in distict hospital

जिला अस्पताल में दो घंटे पसरा रहा अंधेरा

Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
electricity cut in distict hospital
ललितपुर। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जिला अस्पताल (पुरुष) की बिजली अचानक गुल हो गई। इससे अस्पताल में अंधेरा पसर गया। किसी ने बैटरी का स्विच आफ कर दिया, जिससे चार्ज नहीं हो सकी और बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां चिकित्सकों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। जिले में अन्य कोई बड़ी अस्पताल उपलब्ध नहीं है। इस कारण अधिकांश लोग जिला अस्पताल की सेवाओं पर ही निर्भर हैं। रविवार को उस समय मरीजों के साथ चिकित्सकों को परेशान होना पड़ा, जब शाम करीब 6.30 बजे से अचानक बिजली चली गई। इससे पूरे जिला अस्पताल में अंधेरा पसर गया। चिकित्सक लाइट जाने का कारण नहीं समझ पा रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद इलेक्ट्रिशयन को सूचना दी गई। जब उसने बिजली नहीं आने की कमी पकड़ी, तब तक अस्पताल में अफरातफरी मची रही। चिकित्सकों ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए मोबाइल की टार्च का सहारा लिया। जिन तीमारदारों के मरीज भर्ती थे, वे अस्पताल से बाहर निकलकर मोमबत्ती तलाशते रहे। कुछ ने मोबाइल की लाइट जलाकर अंधेरे को दूर किया। इस तरह करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में लाइट के अभाव में अव्यवस्था बनी रही। जब विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई, तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन किसी शरारती व्यक्ति ने बैटरी का स्विच ऑन कर दिया। यह पता नहीं चला कि यह सब कब हुआ? इससे बैटरी डिस्चार्ज हो गई। ऐसे में अस्पताल की लाइट अचानक गायब हो गई। सूचना मिलने पर इस कमी को सही कराया गया।
- डॉ. एसके वासवानी, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed