फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity crisiss

ओस ने फिर खराब किया इंसुलेटर, पौने दो घंटे बाधित बिजली

Mon, 02 Jan 2017 01:06 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 02 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
electricity crisiss
electricitty line - फोटो : demo pic
ओस के कारण बार-बार इंसुलेटर से दो दिन से लगातार सुबह के समय इंसुलेटर खराब हो रहे हैं। इससे आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली घंटों के लिए बाधित हो जा रही है। नए इंसुलेटर भी ओस में काम नहीं कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गल्ला मंडी 66/33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर तीन के माध्यम से शहर के आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली देकर घरों को रोशन किया जाता है। इस फीडर के अंतर्गत हाइवे स्थित कैलगुवां चौराहा के पास दो दिन से लगातार इंसुलेटर फटने की समस्या आ रही है। विभाग द्वारा नया इंसुलेटर बदलने के बाद भी रविवार की सुबह 8.50 बजे कैलुगुंवा चौराहा के पास इंसुलेटर अगले दिन ओस की नमी के कारण फिर से फट गया। इससे शहर के मुहल्ला नदीपुरा, चौकाबाग, काशीराम कालोनी, करीम नगर, लैड़ियापुरा, बिहारी राशन के पास, आजादपुरा तृतीय आदि मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर पौने दो घंटे बाद 10.35 बजे फाल्ट सुधारकर बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed