फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity crisis sdo

एसडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
electricity crisis sdo
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर।
विज्ञापन

 पाली बिजली उपघर के अंतर्गत ग्राम भौंता में चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के दौरान पूर्व संविदा कर्मी के करंट से झुलसने के मामले में उपखंड अधिकारी द्वितीय से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिशासी अभियंता ने जांच कर दो दिन में मामले की सच्चाई से अवगत कराने को कहा है।

चार दिन पूर्व 23 नवंबर को दोपहर साढ़े बजे कस्बा पाली निवासी परमानंद पुत्र भागीरथ कुशवाहा ग्राम भौंता में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए लाइनमैन रवि के साथ काम कर रहा था कि तभी अचानक हाइटेंशन लाइन में करंट दौड़ने से वह बुरी तरह झुलस गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वहीं, जिला अस्पताल में युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उक्त मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर विभाग द्वारा घटना के संबंध में जांच कराने का निर्णय लिया गया था। वहीं, शनिवार को अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने उपखंड अधिकारी को उक्त मामले में दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा अवर अभियंता पाली समेत लाइनमैन व अन्य कर्मियों से इस संबंध में पत्राचार कर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, उपखंड अधिकारी सौरभ पटैरिया का कहना है कि उक्त परमानंद वर्तमान में संविदा कर्मी के पद पर तैनात नहीं है, जिसके चलते अधीनस्थों से घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed