फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity contractor running power lines on contract, crops drying up due to power cut

Lalitpur News: ठेके पर बिजली लाइन चला रहा विद्युत संविदाकर्मी, कटौती से सूख रही फसलें

Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity contractor running power lines on contract, crops drying up due to power cut

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



मड़ावरा/ललितपुर। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों और विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते मड़ावरा क्षेत्र के कारीटोरन फीडर पर बिजली आपूर्ति के अभाव में गेहूं की फसलें सूखने से किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए संविदा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मड़ावरा विद्युत सब स्टेशन में स्थापित कारीटोरन फीडर से पोषित ग्राम बिघाई, पिपरिया, छितरापुर एवं कारिटोरन निवासी दर्जनों काश्तकारों ने तहसील प्रशासन को शपथ पत्र देते हुए उक्त फीडर पर तैनात संविदाकर्मी पुष्पेंद्रसिंह उर्फ कल्लूराजा एवं उनके सहयोगी भगवानदास उर्फ बड़े पर सीजनल कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने संविदा लाइनमैन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन




ग्राम बिघाई निवासी अशोक, कोमल, मंटू, रति मोदी, राजपालसिंह, पुष्पेंद्रसिंह, छोटे, रावसाहब एवं देवेंद्र सिंह निवासी गिदवाहा आदि द्वारा स्टांप पेपर पर शपथपूर्वक दिए शिकायती पत्र में बताया कि संविदाकर्मी पुष्पेंद्रसिंह उर्फ कल्लूराजा द्वारा फसल सिंचाई के लिए सीजनल कनेक्शन के लिए दस से बीस हजार रुपये लिए थे, लेकिन किसी को कोई रसीद नहीं दी गई। कई बार मांगने पर भी रसीद नहीं दी गई। उक्त लाइनमैन की मनमानी के चलते दिनभर में महज दो से तीन घंटे बिजली दी जा रही है, जिसके चलते उनकी फसलें सूखने की कगार पर हैं। पीड़ित काश्तकारों ने संविदा लाइनमैन की मनमानी से हो रहे नुकसान एवं अवैध वसूली किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------



कनेक्शन के नाम पर लेते हैं ठेका

सिंचाई के लिए सीजनल कनेक्शन के नाम पर संविदाकर्मी लाइमैन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों से पैसा लेकर विद्युत आपूर्ति का ठेका ले लेते हैं और निर्धारित आपूर्ति में मनमानी कटौती करते हुए आपूर्ति देते हैं। उच्चाधिकारियों अथवा विजिलेंस टीम आने पर कटिया काटकर अलग कर देते हैं।



----------------

विभाग को लगा रहे लाखों का चूना



संविदाकर्मी लाइनमैन सीजनल कनेक्शन की रसीद कटवाने के नाम पर किसानों से पैसा लेकर जेब में रख लेते हैं और कटिया डालकर बिजली चोरी कराकर विभाग को लाखों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है।


वर्जन



शिकायत मिलने पर संविदा लाइनमैन को हटा दिया है। उक्त गांवाें में फीडर पर ओवरलोड होने के चलते बिजली बंद रहती है। पांच घंटे से अधिक सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

-मनोज कुमार, अवर अभियंता, मड़ावरा विद्युत सब स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed