{"_id":"5793cf3e4f1c1bed43c4b61b","slug":"electricity-bajaj-power-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएलडीसी ने फिर बंद कराई बजाज प्लांट से बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएलडीसी ने फिर बंद कराई बजाज प्लांट से बिजली
lalitpur
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
इलैक्ट्रीसिटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एसएलडीसी लखनऊ कंट्रोल द्वारा एक बार फिर से डिमांड कम होने के चलते बजाज पावर प्लांट से बिजली उत्पादन बंद करा दिया गया है। इसके चलते अब जनपद को पारीछा थर्मल पावर प्लांट से बिजली मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में पारीछा प्लांट पर लोड अधिक पड़ने के कारण जनपद में चार घंटे की घोषित बिजली कटौती के अलावा तीन से चार घंटे की इमर्जेंसी कटौती की जा रही है।
जनपद के ग्राम चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट या फिर पारीछा थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित बिजली कल्यानपुरा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से 132 केवी हाइडिल रोंड़ा के माध्यम से पूरे जनपद को बिजली आपूर्ति की जा जाती है। स्टेट लोड डिस्प्ले सेंटर लखनऊ द्वारा प्रदेश में विद्युत डिमांड कम होने का हवाला देकर तीन दिन पूर्व बजाज पावर प्लांट से बिजली उत्पादन बंद करा दिया गया है। इसके चलते जनपद को पारीछा थर्मल पावर प्लांट से उत्पादित बिजली से जनपद को रोशन किया जा रहा है। वहीं, पनकी कंट्रोल के आदेश पर जनपद में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक और रात्रि आठ बजे से रात दस बजे तक कुल चार घंटे की निर्धारित कटौती को जारी है ही, साथ ही पारीछा प्लांट की यूनिटों पर ओवरलोड की स्थिति में रोंड़ा हाइडिल से पनकी कंट्रोल से मिले आदेश पर दिन में कई बार इमरजेंसी रोस्टिंग भी की जा रही है।
जबकि विद्युत फाल्ट आदि के चलते भी घंटों बिजली गुल बनी रहती है। जनपद में होने वाली घंटों तक अघोषित बिजली कटौती को भी विभाग द्वारा रोस्टिंग की कटौती में समायोजित नहीं किया जाता है। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिन में मात्र 12 से 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही थी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के कई इलाकों में तो मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है। ऐसे में जनपद की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। इससे जनपदवासियों को काफी रोष है। इससे पूर्व भी एसएलडीसी लखनऊ कंट्रोल द्वारा गत एक माह में दो बार बजाज प्लांट से डिमांड कम होने का हवाला देकर बिजली उत्पादन बंद कराया था, जिससे जनपद की बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। अब एक बार फिर से बजाज प्लांट से उत्पादित बिजली जनपदवासियों को नहीं मिलने पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित बनी रहती है।
विज्ञापन
एसएलडीसी लखनऊ कंट्रोल द्वारा तीन दिन पूर्व बजाज प्लांट से बिजली उत्पादन बंद करा दिया गया है। लखनऊ कंट्रोल से आदेश मिलने पर ही बजाज पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो सकेगा।
शैलेंद्र राजपूत, एसडीओ ट्रांसमिशन।