फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric supply disruped

बार-बार की ट्रिपिंग ने बिगाड़ी बिजली की चाल

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
electric supply disruped
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। बार-बार की ट्रिपिंग के कारण शहरी क्षेत्र में रोस्टिंग के अलावा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। आए दिन रौंड़ा हाइडिल से 66 व 33 केवी लाइन ट्रिप हो जा रही है।
विज्ञापन


रौंड़ा हाइडिल से जिले के 12 सब स्टेशनों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रौंड़ा में तकनीकी कमी के कारण हाइटेंशन 66 व 33 केवी लाइनें बार-बार ट्रिप हो जा रही है। करीब एक सप्ताह से यह सिलसिला बना हुआ है। कई बार तो 66 व 33 केवी लाइनें एक साथ ट्रिप हो जाती हैं, जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। बृहस्पतिवार की देर रात 12.03 से 12.08 बजे, रात्रि 2.50 से 3.05 बजे तक, शुक्रवार सुबह 4 से 4.05 बजे तक, शुक्रवार की सुबह 5.25 से 5.30 बजे तक, रात्रि 8.20 से रात 8.30 बजे तक, रात्रि में ही 9.40 बजे से रात 10.40 बजे तक और रात्रि 12.25 बजे से रात एक बजे तक सात बार 66 केवी लाइन की आपूर्ति रोंड़ा हाइडिल से ट्रिप हो गई।
विज्ञापन


इस प्रकार बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की रात तक बार-बार की ट्रिपिंग के कारण सवा दो घंटे अघोषित बिजली कटौती हुई। ऐसे में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा, जबकि इसके अलावा भी कई बार फाल्ट आदि के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। यही हाल 33 केवी लाइन से जुड़े फीडर नंबर चार, पांच, नेहरु नगर, घंटाघर, तालाबपुरा व जलसंस्थान का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed