फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric meter reading done by swyam sahayta samuh

अब महिलाऐं करेंगी बिजली मीटर की रीडिंग

Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
electric meter reading done by swyam sahayta samuh
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
ललितपुर। अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बिजली के बिल संकलन से लेकर रीडिंग की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। इस पर उन्हें कमीशन तय किया गया है। इस संबंध में समूह की महिलाओं को प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मीटर रीडर की तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर विद्युत बिल संकलन और मीटर रीडिंग का कार्य स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्युत बिल संकलन और मीटर रीडिंग का कार्य समूह की महिलाओं के लिए एक नया रोजगार का अवसर है। इस अवसर का सभी प्रशिक्षार्थी को लगन और इमानदारी एवं मेहनत से कार्य करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजीविका वृद्धि का एक मौका मानते हुए कार्य करने के लिए कहा है। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि एक बिजली बिल संकलन करने पर 20 रुपये प्रति बिल और मीटर रीडिंग कर बिल निकालने पर 5.50 पैसे का भुगतान बिजली विभाग द्वारा किया जाएगा। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह, लेखाकार जगदीश कुमार और जिला मिशन प्रबंधक रवि आनंद दुबे, विद्यासागर द्विवेदी, अभिनव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed