फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric cutt

डेढ़ सौ गांवों में दिन भर बिजली नहीं आई, जनता बिलबिलाई

Sun, 07 May 2017 12:50 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 07 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
electric cutt
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। शनिवार को करीब डेढ़ सौ गांवों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग परेशान हो उठे। सबसे बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का रहा। बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर पांच दिन पूर्व वीसीबी मशीन में ब्लास्ट के कारणों की जांच के चलते यह आपूूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन



बाईपास स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर गत एक सप्ताह पूर्व पिछले रविवार की रात में करीब 10 बजे गोविंदनगर फीडर की वीसीबी मशीन में तकनीकी खराबी आने से मशीन फ्लैश ओवर हो गई थी। इसके चलते मशीन की ट्रॉली पैनल में घुसाते समय मशीन में जोरदार ब्लास्ट हो गया था। इसमें अवर अभियंता पंकज मौर्य व एसएसओ प्रदीप मिश्रा बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद उक्त फीडर की वीसीबी मशीन को ठीक नहीं किया जा सका। हालांकि उक्त गोविंदनगर फीडर को 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर तीन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। इसके बाद बाईपास विद्युत सब स्टेशन पर स्थापित इनकमिंग और उक्त गोविंद नगर फीडर की मशीन को संचालित करने के लिए शनिवार को टेस्ट यानी मीटर विभाग की टीम आई।
विज्ञापन



टीम में टेस्ट विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार, जेई मोहित कुमार, मोहित सोनी आदि की टीम ने मशीन की टेस्टिंग की और हर छोटे से छोटे तकनीकी बिंदू की जांच की। इसके लिए शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके कारण यहां स्थापित मसौरा, कल्यानपुरा, नदनवारा व निवाई कालौनी फीडरों की सप्लाई दिन भर ठप रही। मशीनों की टेस्टिंग शनिवार को दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को कल्यानपुरा फीडर के अंतर्गत ग्राम गोगला, हरपुरा, खौंखरा, पटराई, कचनौंदा, गुगरवारा, मिर्चवारा, कल्यानपुरा, टोरी टपरियन समेत करीब 45 गांव, खितवांस फीडर के अंतर्गत ग्राम छिल्ला, टेनगा, भैंसाई, घुटाई, खड़ेरा, रघुनाथपुरा, खजुरिया, जामुनधाना, छिल्ला, चढ़रऊ, पटसैमरा समेत करीब 22 गांव, नदनवारा फीडर के अंतर्गत ग्राम नदनवारा, अमरपुर, चकमहावत, खजरा, टोड़ी, देवरान समेत करीब 27 गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। मीटर विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि मशीनों में फ्लैश ओवर की समस्या आ रही है, जिसके चलते मशीनों में ब्लास्ट हुआ है। नए पैनल संचालित करने से पूूर्व मीटर टीम द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed