{"_id":"57927b5c4f1c1b711bc4b474","slug":"electrecity-gone-in-saunrai-and-tisgana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से अंधेरे मैं है सौंरई और तिसगना के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से अंधेरे मैं है सौंरई और तिसगना के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
electrecity, lalitpur hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/मड़ावरा (ललितपुर)। तहसील मड़ावरा अंतर्गत ग्राम तिसगना और सौरई गांव के ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण एक माह से भी अधिक समय से दोनों गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्णत: ठप है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता ललितपुर से गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
मड़ावरा तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर बसे सौरई गांव के लोग बिजली के अभाव में लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं। बरसात के कारण जहरीले कीड़े रात के समय विचरण करते हुए घरों में घुस आते हैं। घरों में अंधेरा पसरा रहने से जहरीले कीड़े के काट लेने का भय बना रहता है साथ ही रात भर मच्छर भी काटते रहते है, इससे कई ग्रामीण मलेरिया की चपेट में आ चुके है। इसी तरह की परेशानियों का सामना ग्राम तिसगना के ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।
तिसगना का ट्रांसफार्मर भी एक माह से अधिक समय से खराब पड़ा है। यहां के बाशिंदे भी लालटेन के सहारे रात गुजार रहे है। बिजली के अभाव में इलेक्ट्रानिक सामान भी सो पीस बन गए हैं। अपना मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से जनहित में दोनों गावों के खराब पडे़ ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।