{"_id":"65ee4894645beac649308c4aa8915608","slug":"electoin-change-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं सदस्य के मतदान में बदल गए क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं सदस्य के मतदान में बदल गए क्षेत्र
ब्यूराे
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ब्लाक तालबेहट के वार्ड नंबर दो और तीन के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिला प्रशासन की भूल से उलझ गया है। मतदान के दिन दोनों ही वार्डों के कई मतदेय स्थल अदल-बदल गए थे, जिससे उम्मीदवारों के साथ-साथ मतदाताओं को भी अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ा था। वार्ड नंबर दो के उम्मीदवार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।
ग्राम खांदी मजरा बरवारी निवासी व जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रीतम ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन किया गया था। इसके अनुसार उम्मीदवार ने प्रचार- प्रसार किया। तेरह अक्तूबर को हुए मतदान में मतदेय स्थल 96 व बनगुवाखुर्द 97 में वार्ड नंबर तीन थाना की जगह वार्ड नंबर दो खांदी के उम्मीदवारों के मतपत्र भेज दिए। इसी तरह बम्हौरीसर के वार्ड क्रमांक एक से दो और उदगुवां वार्ड क्रमांक चार से तेरह तक मतदाताओं को खांदी सीट के मतपत्र भेज दिए।
इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उम्मीदवारों के सामने अजीबोगरीब की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने चतुर्थ चक्र के मतदान के दिन ग्राम उदगुवां व बनगुवा खुर्द में पुनर्मतदान कराने की मांग की है, जिससे कि एक नवंबर को एक साथ मतगणना हो सके।
विज्ञापन
चतुर्थ चक्र में भी उलझ सकता है मतदान
जिला पंचायत सदस्य पद का वार्ड थाना और खांदी ही अकेला क्षेत्र नहीं है, बल्कि जखौरा, बिरधा, खितवांस और जाखलौन वार्ड का भी दो चरणों में चुनाव हो रहा है। इन वार्डों से जुड़े अनेक गांवों में चतुर्थ चक्र में 19 अक्तूबर को मतदान होगा। यदि प्रशासन ने वार्ड थाना व खांदी के मामले से सबक नहीं लिया तो इन वार्डो में भी गलती की पुनरावृत्ति होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।