फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election talking rural area

मतगणना की तिथि नजदीक आते ही चुनावी चर्चा में मशगूल हैं ग्रामीण

Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
election talking rural area
डोंगराखुर्द /ललितपुर। उत्तरप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में ललितपुर जनपद में 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद चुनाव परिणाम आने की तिथि दो मई ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। वहीं, चुनाव परिणामों को लेकर ग्रामीणों में भी उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लोग अब कयास लगाने लगे हैं कि किस जगह से कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, कुछ लोग तो पहले से ही अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करने लगे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में ललितपुर जिले का मतदान दूसरे चरण में संपन्न हो गया। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत की सीट पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया। कुछ प्रत्याशियों ने तो चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पानी की तरह पैसा बहा दिया है। मतदान के बाद चुनावी शोर थम गया और लोग मतगणना की तिथि का इंतजार करने लगे । इस बीच कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के अंदर खौफ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं तो कुछ नजर अंदाज कर रहे हैं। मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है तो एक बार फिर चुनावी चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है। गांव में पेड़ों की छांव में बैठे लोग चुनाव परिणामों पर चर्चा करने में मशगूल दिखाई दे रहे हैं। चर्चा के दौरान तरह- तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं । कोई किसी की जीत का दावा कर रहा है तो कोई किसी की जीत का। वहीं, प्रत्याशियों की चुनाव परिणामों को लेकर धड़कनें तेज होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed