{"_id":"6078a78a8ebc3e5918522adb","slug":"election-duty-taldehate-news-jhs1932302140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : डीएम
विज्ञापन
कैप्सन - स्टांग रूम का निरीक्षण करते डीएम अन्नावि दिनेश कुमार एवं एसपी प्रमोद कुमार 3- निष्पक्ष चु?
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने पंचायत चुनाव लड़ रहे खांदी, तरगुवां, बम्होरीसर गांवों के उम्मीदवारों से निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया। इसके बाद कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि चुनाव में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
प्रशासन पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके चलते अधिकारियों ने अपना भ्रमण तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तत्पर है। इसलिए सभी लोग चुनाव आयोग के नियमों के साथ कोविड 19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करके सरकार का सहयोग करें। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, एसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि मतदान के लिए अभी चार दिन का समय है। कुछ लोग झूठी खबरों से गांव की शांति व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने तहसील तालबेहट के कुछ संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियां मिलने पर उन्हें दूर कराने के निर्देश भी दिए।