फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election duty

चुनावी ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 08 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 08 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
election duty
ललितपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण में जिलाधिकारी डॉ. रुपेेश कुमार उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से  काम करें। कर्मचारियों के लिए मड़ावरा व महरौनी जाने के  लिए बसों की व्यवस्था की गई है। मतदान से 48 घंटे पूर्व सीमा के सभी  बैरियरों को बंद कर दिया जाएगा। मोबाइल व बैरियर ड्यूूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सघनता से चेकिंग करेंगे। इस दौरान जिले के बाहर के वाशिंदों की पहचान कर उन्हें जिले से बाहर किया जाएगा। बैरियर व चेकपोस्टों पर आवाजाही की वीडियोग्राफी की जाएगी। उन्हीं वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी, जिनके  पास वाहन पास होगा।



उन्होंने कहा कि मतदान के बाद केंद्र पर वोटरों की भीड़ किसी भी दशा में मंजूर नहीं की जाएगी। मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी किसी भी  प्रत्याशी या उसके समर्थकों का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। जिलाधिकारी ने  बताया कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी निष्ठापूर्वक  ड्यूटी करें। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते  रहें।
विज्ञापन




इस अवसर पर एडीएम एमके त्रिवेदी, एएसपी सुधा सिंह, सीडीओ अरुण कुमार  उपाध्याय, एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी, एसडीएम अमिताभ यादव, जिला निर्वाचान अधिकारी अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed