फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election counting

धीमी गति से चली मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 02 Nov 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
election counting
महरौनी (ललितपुर)। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय महरौनी में रविवार
विज्ञापन
को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की मतगणना शुरू हो गई। पहले दिन मतगणना की धीमी गति रही, जिससे 78 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से सिर्फ 17 के परिणाम आ सके।


मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया था। मतगणना स्थल पर मतगणना के लिए कुल 12 काउंटर लगाये गए, जिनमें छह टेबल पर जिला पंचायत सदस्य और छह पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की मतगणना हुई। मतगणना कार्य काफी धीमी गति से चला, जिस पर एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी ने मतगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों को फटकार लगाई। दोपहर में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।


क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विजयी होने की घोषणा पर प्रत्याशियों व समर्थकों में हर्ष छा गया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और माला पहनाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए साढूमल प्रथम से गिन्नी राजा बारौन, उल्दनाकलां बब्लू, कुआंघोषी हरदयाल, अमौरा से मनीराम यादव, अगौडी से पिरू, नैकोरा से काशीराम, कुम्हैडी प्रथम से बालकिशन, साढूमल द्वितीय से देशराज, गुढा प्रथम से भागीरथ, गढौली कला प्रथम से मुन्ना लाल, कुम्हैडी द्वितीय से मोहन सिंह, कुम्हैडी तृतीय से महेंद्र बिदुआ को विजयी घोषित किया गया। कुरौरा से गिन्नी राजा, साढ़ूमल द्वितीय से देशराज, गौना से राजेशकुमार, बारौन से माया देवी, भौंड़ी से श्रीराम व कोरवांस से अनंतराम विजयी रहे। मतगणना के  दौरान तहसीलदार महरौनी सुशील दुबे, नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed