फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances
- पुत्र ने गांव के विपक्षी पर जहर खिलाने की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में भगोले अहिरवार (65) निवासी ग्राम ककोरिया, थाना बालाबेहट की बृहस्पतिवार की रात को मौत हो गई। पुत्र ने गांव के एक व्यक्ति पर पिता को घर से ले जाने और कुछ जहर खिलाने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

मृतक के पुत्र कालूराम ने बताया कि उसके पिता भगोले के नाती प्रभुदयाल की बरात बृहस्पतिवार की शाम को लौटकर आई थी। इसके बाद घर के बाहर नई बहू के साथ बधाई नाच गाना के समय डीजे बज रहा था। इस बात पर गांव का विपक्षी आया था और डीजे बंद करने की बात कही थी। वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ साथ उससे विवाद करने लगा था। विपक्षी ने उसकी कॉलर भी पकड़ ली थी। इसके बाद विपक्षी उसके घर गया और उसके पिता भगोले को अपने साथ ले गया था। करीब एक घंटे बाद जब उसका पिता घर लौटकर आया तो लड़खड़ा रहा था। कमरे के अंदर पहुंचा तो यहां जमीन पर गिर गया था। आनन फानन वह लोग उसे लेकर बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पुत्र कालूराम ने विपक्षी पर उसके पिता को विषाक्त पदार्थ खिलाने की आशंका जताई और एक शिकायती पत्र थाना बालाबेहट पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की। मृतक तीन भाई-दो बहन में छोटा था और उसके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। वह खेती किसानी करता था। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक भगोले की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया। हालांकि बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed