{"_id":"650bd46b8341d99574024e1b","slug":"eighth-class-student-hanged-himself-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-3796-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आठवीं के छात्र ने लगा ली फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आठवीं के छात्र ने लगा ली फांसी, मौत
विज्ञापन
कई साल पहले हो चुकी मां की मौत, पिता बीमारी के कारण भोपाल में भर्ती
फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कक्षा आठ के एक छात्र ने घर के अंदर बरामदे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। घरवाले बच्चे के फांसी लगाने का कारण नहीं बता पाए। किशोर के बीमार पिता कई दिनों से भोपाल में भर्ती हैं।
थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम छितरापुर निवासी ओमकार (14) पुत्र हरीराम बुनकर 8वीं कक्षा में ग्राम कारीटोरन में स्थित विद्यालय में पढ़ता था। मंगलवार को ओमकार घर में अकेला था। परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान ओमकार का बड़ा भाई कृष्ण तिरपाल लेने के लिए खेत से घर आया। यहां उसने घर के बरामदे में लगे लोहे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर ओमकार का शव लटका देखा।
शव देखते ही वह चीख पड़ा। उसने तुरंत परिजनों की सूचना दी। थोड़ी ही देर में परिजन घर पहुंच गए। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामदेव ने बताया कि ओमकार की मां की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है और पिता भी किडनी की बीमारी के चलते भोपाल में भर्ती हैं। घर में बड़ा भाई और ओमकार ही रहते थे।
विज्ञापन
चाचा रामदेव ने बताया कि ओमकार ने फांसी किन कारणों से लगाई है, परिवार में किसी को उसका कारण नहीं पता। थानाध्यक्ष गिरार जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है।