फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight villages will be 200 m boring

आठ गांवों में कराई जाएगी 200 मीटर बोरिंग

Mon, 07 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। सूखा के जूझ रहे जिले के महरौनी क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। आठ गांवों के दस स्थानों पर डीप ड्रिलिंग (बोरिंग) कराई जाएगी, जिससे पेयजल संकट की समस्या का समाधान होगा। बोरिंग टीम सोमवार को आएगी।
विज्ञापन


सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलभ्रत प्रबंधन कार्यक्रम के तहत भूमिगत जल की उपलब्धता हेतु कराए जा रहे सर्वे के संबंध में तहसील परिसर में एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि तहसील महरौनी को अवेषणात्मक छिद्रण हेतु 10 ग्रिड पैटर्न में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक ग्रिड में 200 मीटर अवेषणात्मक छिद्रण बोरवेल प्रस्तावित है और 10 बोरवेल सफल होने पर भविष्य में जल निगम व जल संस्थान द्वारा जलापूर्ति हेतु उपयोग में लाया जा सकेगा। भू- वैज्ञानिक एम रामाकृष्णन ने बताया कि आठ गांव में 10 स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भूजल बोर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा बात रखी गयी कि कई बार चिह्नित किए गए स्थल निजी भूमि में आ जाते हैं और बाद में विवाद की स्थिति में बनती है, जिससे वह अनुपयोगी हो जाते हैं।

इस पर तहसीलदार महरौनी को निर्देश दिए गए कि आख्या देंगे कि चिह्नित बोरिंग स्थल ग्राम समाज की जमीन पर हैं अथवा नहीं। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह से कहा कि वह ऐसे स्थान भी चिह्नित करें, जहां पानी की समस्या अधिक है।

साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय निदेशक केंद्रीय भूजल बोर्ड लखनऊ को पत्र लिखकर तहसील क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु शीघ्र ही ड्रिल टीम भेजने और झांसी के साथ-साथ महरौनी तहसील में बोरिंग कराए जाने का भी अनुरोध किया है, ताकि पेयजल व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके और जलसंकट खड़ा ना हो।


बैठक में वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद, तहसीलदार सुशील कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता जल संस्थान वीरेंद्र श्रीवास्तव और जलनिगम के अवर अभियंता अभिषेक श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह गांव किए गए चिह्नित
महरौनी तहसील के ग्राम मैगुवां, महरौनी, पड़वां, सड़कौरा, रुकवाहा में दो स्थल, मैनवार में दो स्थल, सिंदवाहा और सलैया में बोरिंग कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed