फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight patients affected by heat wave admitted to medical college

Lalitpur News: लू की चपेट में आए आठ मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 31 May 2024 04:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Eight patients affected by heat wave admitted to medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दो सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के साथ चल रही लू लोगों को बीमार कर रही है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) के हीट वेव वार्ड में 24 घंटे में आठ मरीज भर्ती किए गए। इनमें किसी को डिहाइड्रेशन, डायरिया तो किसी ने तेज बुखार की समस्या बताई।
चार दिनों से तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। धूप के साथ लू (गर्म हवाएं) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह दस बजे से तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों का हाल बेहाल कर रही हैं। शाम तीन बजे तक भी बाहर निकलने पर गर्म हवाएं सता रही हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। गर्म वातावरण में अधिक देर तक रखा खाना भी खराब हो रहा है। इसका सेवन करने से भी उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों मेडिकल कॉलेज के हीट वेव वार्ड में प्रतिदिन लू के पांच से सात मरीज भर्ती हो रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में आठ मरीजों को भर्ती किया गया है। यहां वार्ड में उपचार के बाद राहत मिलने पर पुरुष व कंबाइंड वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नीलांजलि दुबे ने बताया कि प्रतिदिन 24 घंटे में छह से आठ मरीजों में बुखार और डिहाइड्रेशन के लक्षण मिल रहे हैं। इन मरीजों को हीट वेव वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मरीजों को ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि लू के मरीजों में मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने, पेशाब कम होने आदि की समस्या होती है। इन्हें ड्रिप लगाने के बाद राहत मिल जाती है। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ पवन सूद का कहना है कि ओपीडी में आने वाले बुखार, उल्टी, दस्त व पेटदर्द के 500 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 30 से 40 मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा, धूप से बचाव करें, आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सिर को पूरी तरह ढंक कर चलें, हल्के व पूरे शरीर में कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed