{"_id":"5fdbc0648ebc3e41053825b6","slug":"eight-month-wage-payment-demand-strike-threa-lalitpur-news-jhs183756858","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के अंत तक वेतन नहीं दिया तो रोक देंगे पावर हाउस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के अंत तक वेतन नहीं दिया तो रोक देंगे पावर हाउस का संचालन
विज्ञापन
dam.jpg
- फोटो : dam.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता बेतवा नदी परिषद को ज्ञापन भेजकर आठ महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 दिसंबर तक वेतन निर्गत नहीं किया गया तो वे पावर हाउस का संचालन रोक देंगे।
बेतवा नदी परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, राजघाट बांध कर्मचारी संघ व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से भेजे ज्ञापन में बताया कि वेतन के अभाव में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। कर्मचारियों को अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उक्त बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो वे विवश होकर राजघाट बांध से उप्र एवं मप्र की कैनालों के माध्यम से की जाने वाली जल आपूर्ति/सिंचाई जल को 31 दिसंबर को रोक दिया जाएगा और पावर हाउस का भी संचालन रोक देंगे। इतना ही नहीं, बेतवा नदी परिषद के अधिकारियों का भी किसी भी समय घेराव किया जाएगा। ज्ञापन पर वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल, राजघाट बांध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुनेश बाबू शर्मा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खुशीलाल के हस्ताक्षर बने हैं।
यूपी एमपी के फेर में फंसा कर्मियों का वेतन
बेतवा नदी परिषद राजघाट बांध परियोजना में लगभग 300 कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों को मई माह से अब तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि राजघाट बांध परियोजना में यूपी के साथ मध्य प्रदेश भी भागीदार है। यूपी द्वारा वेतन के लिए ग्रांट दे जाती है लेकिन मध्य प्रदेश से ग्रांट लंबे समय से नहीं मिल पा रही है। जिस कारण कर्मचारियों का वेतन लटक रहा है।