{"_id":"633dd7d586152b2bc9353b20","slug":"eight-class-student-hanging-sucide-lalitpur-news-jhs230276556","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Suicide: ललितपुर में आठवीं के छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी, जेब से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Suicide: ललितपुर में आठवीं के छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी, जेब से मिला सुसाइड नोट
Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:45 AM IST
सार
कोतवाली पुलिस को मृतक की जेब से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मरने के कारण का जिक्र किया गया, लेकिन इस सुसाइड नोट को परिजनों ने भी नहीं देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र के कुआं बस्ती निवासी आठवीं के छात्र विशाल (13) पुत्र बेताल कुशवाहा ने मंगलवार रात को घर से कुछ दूर सड़क किनारे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पाली क्षेत्र के कुआं बस्ती निवासी विशाल कुशवाहा पाली के जिला परिषद इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं में पढ़ता था। मंगलवार रात को वह अपनी मां एवं अन्य परिजनों के साथ देवी प्रतिमाओं के दर्शन करके रात में करीब ग्यारह बजे लौटा था और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। देररात वह घर से बिना बताए कहीं निकल गया और परिजन सोते रहे।
बुधवार सुबह करीब छह बजे जब ग्रामीण नटयाना रोड पर निकले तो उसके घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे विशाल का शव आम के पेड़ पर फंदे पर लटका देखा, मौके पर एक टार्च पड़ी थी। घरवालों को सूचना दी गई तो वह रोते बिलखते वहां पहुंचे। विशाल दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों और सुसाइड नोट के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस कर रही जांच
कोतवाली पुलिस को मृतक की जेब से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मरने के कारण का जिक्र किया गया, लेकिन इस सुसाइड नोट को परिजनों ने भी नहीं देखा। पुलिस का कहना है कि पत्र में किसी लड़की का जिक्र किया गया है, लेकिन पत्र उसने लिखा या कोई और मामला है इसकी छानबीन की जा रही है।
बोला पिता
मृतक के पिता बेताल कुशवाहा ने बताया कि उसका बेटा रात में ही मां के साथ देवी झांकी देखने गांव गया था और रात में आकर घर में सो गया। इसके बाद सुबह उसका शव घर से कुछ दूर सड़क किनारे आम के पेड़ पर लटका मिला है। उसने बताया कि उसके बेटे विशाल की जेब से एक पत्र मिला है, जिसे पुलिस ने अपने पास रख लिया है। पुलिस ने पत्र बताया था, लेकिन वह पढ़ नहीं सकता, इसलिए यह नहीं पता कि पत्र में क्या लिखा है। उसने आरोप लगाए है कि उसके दूसरे बेटे विकास ने बताया कि मंगलवार को ही गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की थी।
किशोर ने फांसी लगाकर जान दी है, उसकी जेब से एक पत्र मिला उसकी जांच के बाद ही स्थित साफ होगी। संभव है कि उसकी जेब में किसी ने कागज लिखकर रख दिया हो। हर बिन्दु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी। - सियाराम वर्मा, प्रभारी निरीक्षक