{"_id":"595158444f1c1b1e198b4585","slug":"eid-celebrated-in-a-traditional-way-greeted-each-other-with-a-warm-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"परम्परागत तरीके से मनाई गई ईद, एक दूसरे के गले मिल कर दी मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परम्परागत तरीके से मनाई गई ईद, एक दूसरे के गले मिल कर दी मुबारकबाद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
eid
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट । नगर में ईद उल फितर का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
रमजान के पवित्र महीने में रविवार को चॉद दिखते ही मुस्लिम परिवारों में ईद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोमवार को सुबह से ही इन लोगों में काफी खुशी थी। सुबह नौ बजे के लगभग अधिकांश लोग नये नये कपड़े पहन कर ईदगाह में एकत्रित होने लगे थे। इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह दिखा।
इसके बाद हाफिज ईशाक ने सभी को ईदगाह में ईद की नमाज अता कराते हुए देश में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर वहां पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, तहसीलदार प्रीति जैन, प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, सदर वफाती खान सहित मुस्लिम समाज के लोग एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।