{"_id":"63028708b56c0e48b46624ff","slug":"education-school-ko-mili-jammeen-lalitpur-news-jhs2271395188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव टेनगा में बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय, मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव टेनगा में बनेगा आदर्श कंपोजिट विद्यालय, मिली जमीन
विज्ञापन
ललितपुर। महरौनी के गांव टेनगा में आदर्श कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए काफी कवायद के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। ग्राम समाज की जमीन को विद्यालय के नाम करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पिछले महीने विभाग ने विद्यालय के लिए जमीन की अनुपलब्धता बताकर शासन को रिपोर्ट भेजी थी। विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध न होने की खबर अमर उजाला ने 18 जुलाई के अंक में पृष्ठ संख्या छह पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन की खोज शुरू कर दी थी।
शिक्षा की दिशा में निरंतर गुणवत्ता की कड़ी में आदर्श कंपोजिट विद्यालय का खाका शासन ने खींचा है। इसके तहत पूर्व से संचालित कंपोजिट विद्यालय को मॉडल रूप देते हुए कक्षा एक से 12वीं तक उच्चीकृत करना है। प्रदेश में प्रत्येक जनपद में यह मॉडल विद्यालय खोले जाने की योजना शासन ने बनाई थी। शासन के तय मानकों पर जनपद में संचालित एक भी कंपोजिट विद्यालय खरे नहीं उतरे थे। मानक में कंपोजिट विद्यालय की स्वयं की पांच एकड़ की भूमि होना अनिवार्य था। लेकिन पांच एकड़ जमीन न होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद से इसकी आख्या शून्य भेजी थी।
जिस कारण विद्यालय खुलने की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने 18 जुलाई के अंक में पृष्ठ संख्या छह पर प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन सहित बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालय के लिए जमीन खोजने में जुट गए। अब आदर्श कंपोजिट विद्यालय के लिए तहसील महरौनी के ग्राम टेनगा में ग्राम समाज की पांच एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह जमीन यहां चल रहे कंपोजिट विद्यालय के समीप ही है। जमीन को विद्यालय के नाम करने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पारित हो चुका है।
विज्ञापन
आदर्श कंपोजिट विद्यालय के लिए ग्राम टेनगा में जमीन मिल गई है। ग्राम पंचायत ने इस जमीन को विद्यालय के नाम करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। अब राजस्व विभाग के कागजों में इस जमीन को विद्यालय के नाम करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आदर्श कंपोजिट विद्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा।
रामप्रवेश, बेसिक शिक्षा अधिकारी