{"_id":"66d4e20b92a77e7075027164","slug":"education-is-shrinking-due-to-lack-of-government-schools-and-colleges-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120165-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सरकारी स्कूल-कॉलेजों की कमी से सिमट रही शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सरकारी स्कूल-कॉलेजों की कमी से सिमट रही शिक्षा
विज्ञापन
आकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र में नहीं है एक भी सरकारी स्कूल-कॉलेज
महंगाई के चलते कई बालिकाओं ने छोड़ी पढ़ाई, अभिभावक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा (ललितपुर)। इंटरमीडिएट तक बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का दावा आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा में फलीभूत होता नहीं दिख रहा है। क्षेत्र में एक भी सरकारी इंटर कॉलेज और महाविद्यालय न होने से अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के लिए खासा आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचल की अधिकांश बालिकाओं को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़कर घर बैठना पड़ रहा है।
तहसील क्षेत्र में मुख्यालय पर एक प्राइवेट इंटर कॉलेज एवं एक डिग्री कॉलेज है। छह किमी दूर हंसरी में भी प्राइवेट डिग्री कॉलेज है। आठ किमी दूर सौंरई में एक प्राइवेट इंटर कॉलेज व 15 किमी दूर स्थित ग्राम सैदपुर में भी दो प्राइवेट इंटर कॉलेज एवं एक डिग्री कॉलेज है। तहसील मुख्यालय समेत क्षेत्र के अन्य बड़े गांवों के सक्षम परिवारों के बच्चे जिला मुख्यालय समेत अन्य शहरों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन किसान परिवार के बच्चे आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे हैं। तहसील मुख्यालय पर सरकारी इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के संचालन की मांग कई बार की गई, लेकिन इस मांग को लगातार दबाया जा रहा।
0000
आकांक्षी ब्लॉक में चाहिए सरकारी डिग्री कॉलेज
नीति आयोग द्वारा चयनित विकास के एक सूचकांक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों के विकास के लिए आकांक्षी ब्लॉक मड़ावरा में सरकारी इंटर कॉलेज समेत कम से कम एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना कराया जाना आवश्यक है।-