{"_id":"5fd7cbe28ebc3e3b590a10c5","slug":"e-sangivani-aap-benefits-for-farmer-lalitpur-news-jhs183487148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में 7350 ने लिया ई संजीवनी से उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में 7350 ने लिया ई संजीवनी से उपचार
विज्ञापन
mobile locator.jpeg
- फोटो : mobile locator.jpeg
ललितपुर। बगैर ओपीडी आए इलाज की सुविधा के लिए बने ई-संजीवनी एप के जरिए बीते तीन माह में अब तक 7350 मरीज उपचार की सुविधा ले चुके हैं। ललितपुर प्रदेश में ई-संजीवनी से सुविधा देने के मामले में 11वें स्थान पर है।
वैश्विक बीमारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर अधिकांश मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज से पहले हो रही कोरोना जांच से बचाव कर रहे हैं। जिसके चलते ओपीडी में इलाज कराने नहीं पहुंच रहे हैं।
मरीजों को उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए ई-संजीवनी एप चलाया गया है। इसमें मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रकार के मर्ज पर परामर्श दिया जा रहा है। एप में सभी तरह केे मर्ज के विशेषज्ञों की सूची उपलब्ध है। जिस पर मरीज स्वयं ही कॉल और वीडियो कॉलिंग कर परामर्श पा सकते हैं।
विज्ञापन
बीते तीन माह में जिले के 7350 मरीज ई संजीवनी एप से कॉल कर उपचार ले चुके हैं। जिले में औसतन लगभग 100 मरीज प्रतिदिन कॉल कर लाभ ले रहे हैं। मरीजों को कॉल के दौरान चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं की जानकारी भी दी जाती है। चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा को मरीज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व पास के ही मेडिकल स्टोर से ले सकेंगेेे। जिले के 37 उप स्वास्थ्य केंद्र, दो अरबन क्षेत्र व 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ द्वारा सुविधा दी जा रही है।
--------
ऐसे डाउनलोड करें एप
1- गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ई-संजीवनी ओपीडी एप इंस्टॉल करें।
2- एप पर जाकर पेसेंट रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक करें।
3- अपना मोबाइल नंबर डालें और सेंड ओपीडी पर क्लिक करें।
4- अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
5- पंजीकरण के बाद टोकन बनाएं।
6- अधिसूचना मिलने पर लॉगिन करें।
7-अपनी बारी का इंतजार करें और चिकित्सक से सलाह लें।
8- ई प्रिस्क्रिप्शन (पर्चे) डाउनलोड करें।
--------
ई संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों को सभी प्रकार के मर्ज का उपचार विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है। एप से इलाज लेने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
- गणेश तेंगुरिया, डीसीपीएम