फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Duty of Shikshamitra and instructor imposed in university level examinations

Lalitpur News: विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाओं में शिक्षामित्र व अनुदेशक की लगाई ड्यूटी

Fri, 26 Jan 2024 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Duty of Shikshamitra and instructor imposed in university level examinations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विश्वविद्यालयी परीक्षाएं कराने को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की लगाई गई ड्यूटी को बीएसए ने निरस्त कर दिया है। इनके स्थान पर अब विभिन्न विद्यालयों में तैनात 82 अनुदेशक व शिक्षामित्रों की कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगाई है।
नेहरू महाविद्यालय, रघुवीर सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुरुदीन महिला महाविद्यालय, दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक में परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 82 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई थी। अब जब बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का संचालन शुरू होने जा रहा है तो जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हरिकेश यादव ने शिक्षकों की ड्यूटी निरस्त कर दी है। शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्थान पर 82 शिक्षामित्र व अनुदेशकों की ड्यूटी इन परीक्षाओं के लिए लगा दी गई है। इसमें 19 शिक्षामित्र व 63 अनुदेशक शामिल हैं। बीएसए ने नामित शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को निर्धारित महाविद्यालय-कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ में यह भी आदेश दिया कि परीक्षा तिथियों में ही केंद्र पर ड्यूटी करने व शेष तिथियों में अपने विद्यालयों में शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन


---------
शिक्षामित्र-अनुदेशकों की ड्यूटी की संख्या वार सूची
महाविद्यालय का नाम - शिक्षामित्र - अनुदेशक - योग
नेहरू महाविद्यालय - 09 - 12 - 21
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय - 00 - 10 - 10
गुरुदीन महिला महाविद्यालय - 02 - 08 - 10
दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय - 07 - 09 - 16
पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय - 01 - 15 - 16
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज - 00 - 09 - 09
योग - 19 - 63 - 82
---------
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की विश्वविद्यालीय परीक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी की ड्यूटी को निरस्त कर दिया गया है। इनके स्थान पर विभिन्न विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों-अनुदेशकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी को परीक्षा ड्यूटी करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed