फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Duty of room inspectors will be imposed according to the number of candidates.

Lalitpur News: परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से लगाई जाएगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Duty of room inspectors will be imposed according to the number of candidates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से लगाई जाएगी। एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक रहेंगे। परीक्षार्थी निर्धारित संख्या से अधिक होने पर एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किया जाएगा। हाईस्कूल में 21,400 और इंटरमीडिएट के 14,662 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
22 फरवरी से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन कराके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी तेजी के साथ तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से लगाई जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एक कक्ष में 40 परीक्षार्थी पर दो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे, जबकि 40 से 60 परीक्षार्थी होने पर एक अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किया जाएगा। अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर बाहरी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। साथ ही जिस विषय की परीक्षा होगी, उस पाली में उक्त विषय से संबंधित शिक्षक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर नहीं लगाई जाएगी। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी गोपनीय तरीके से लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित प्रधानाचार्य को दे दिए हैं। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी परीक्षार्थियों की संख्या के हिसाब से लगाई जाएगी। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed