फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dusk during the worship of Goddess Laxmi

प्रदोष काल में करें लक्ष्मी जी की पूजा

Sun, 30 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dusk during the worship of Goddess Laxmi
puja, lalitpur news - फोटो : demo
दीपावली 30 अक्तूबर को है। इस दिन चित्रा/स्वाती नक्षत्र है, प्रीति योग तथा चंद्रमा तुला राशि में संचार करेगा। इस वर्ष दीपावली पर प्रदोष काल की अवधि दो घंटे 32 मिनट है। ज्योतिषियों के अनुसार लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में ही करनी  चाहिए। यह शुभ फलदायक  मानी जाती है। 
विज्ञापन


30 अक्तूबर को शाम 7 बजे से 8 बजकर 34 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 34 मिनट है। इस पूजा के लिए प्रदोष काल शाम 6 बजकर 2 मिनट   से 8 बजकर 34 मिनट तक है। वहीं वृषभ काल शाम 7 बजे शुरु होगा और 9 बजे  खत्म  होगा। प्रदोष काल की अवधि में पूजा करना आवश्यक है। दीपावली की  तैैयारियां  शहरवासियों द्वारा महीने भर से पूरे उमंग व उत्साह के साथ की  जा रही हैं।  खासकर बच्चों में दीपावली को लेकर काफी उत्साह है। लोगों ने लक्ष्मीजी व गणेशजी  की पूजा के लिए  नए सामानों की खरीदारी भी खूब की।  स्टील व पीतल के  बर्तनों की खरीदारी से लेकर पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश के  चांदी के सिक्कों  की खरीदारी भी खूब हुई। 
विज्ञापन


बाजारों में छाए फूलों व शंखनुमा दीपक
 बाजारों में इस बार चाइनीज सामान के बहिष्कार का असर इतना रहा कि शहर में  देसी मिट्टी व कानपुुरी लाल मिट्टी से बने फूलों व शंखनुमा दीपक विशेष  आकर्षण रहे। यह आकर्षक दीपक पांच रुपये से लेकर बीस रुपये, चालीस रुपये और  पचास रुपये में भी लोगों ने खूब खरीदे। वहीं ग्वालिन भी  पंद्रह रुपये से लेकर तीस रुपये तक में बिक रही हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस से  बनी आकर्षक ग्वालिन बीस रुपये से लेकर आकार के अनुसार 60 रुपये और 80 रुपये तक  में बिक रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा बाजार में कम रही खरीदारी
 शहर में श्रीतुवन मंदिर प्रांगण में लगाए गए पटाखा बाजार में पटाखों की  खरीदारी तो हुई, लेकिन गत वर्ष की तुलना में बाजार धीमा रहा। पटाखा बाजार में चाइनीज सामान नहीं होने का असर बताया जा रहा है। हालांकि  पटाखे लेने को बच्चों में उत्साह जरुर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed