फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   durga pooja lalitpur

बांध और तालाब में रोक, कृत्रिम कुंड में होगा विसर्जन

Sat, 30 Sep 2017 01:16 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 30 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
durga pooja lalitpur
प्रशासन - फोटो : amar ujala
बांध और तालाब में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को रोकने के लिए प्रशासन ने कृत्रिम कुंड का निर्माण किया है। नगर पालिका परिषद ने इसे गोविंद सागर बांध के खाली स्थान में बनवाया है। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित कुंड का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दौरान हर साल देवी पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार जिले में करीब 1277 देवी पंडालों को सजाया गया है, इसी तरह शहर में करीब 625 मूर्तियों के रखे होने का अनुमान है। किसी भी सरकारी संस्था के पास शहर में रखी गई मूर्तियों की वास्तविक संख्या का आंकड़ा नहीं है। हालांकि, नगर पालिका परिषद ने मूर्तियों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए गोविंद सागर बांध के रिक्त स्थान पर लगभग दो सौ गुणा दो सौ फुट और करीब पांच फुट गहरे कुंड का निर्माण कराया है। तत्पश्चात उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी भी भर दिया है। इस नवनिर्मित कुंड में शहर में विराजमान देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक रखा गया है। इस संबंध में समितियों को पहले ही पीस कमेटी की बैठक में बताया जा चुका है। इससे पहले नगर पालिका परिषद ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कृत्रिम कुंड बनवाया था, जो अब बांध के भराव में आ गया है। इस कारण अधिशासी अधिकारी को देवी प्रतिमाओं के लिए पृथक से कुंड तैयार कराना पड़ा। बता दें कि तालाब में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक है। इस वजह से इस तरह के कृत्रिम कुंड का निर्माण कराया जाता है। गणेश विसर्जन के दौरान जो कुंड बनाया गया था, उससे हटकर भी तमाम मूर्तियां बांध व तालाब में विसर्जित की गई थी। इस बार भी ऐसा न हो, इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बांध का गेट न खुलने से नदी में गंदगी
ललितपुर। मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले ताजिया डोडाघाट स्थित शहजाद नदी के कर्बला घाट पर ठंडे किए जाएंगे। वर्तमान में इस स्थल पर गंदा पानी जमा है। बांध के गेट नहीं खुलने के कारण नदी साफ नहीं हो सकी है। इससे गंदा पानी आगे नहीं बढ़कर वहीं भरकर रह गया है। हालांकि, नगर पालिका परिषद ने ताजिया विसर्जन के मद्देनजर कर्बला स्थल पर प्रकाश व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से  नाव का भी इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला मैदान पर डलवाई गई मोरंग
गोविंदनगर स्थित रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन होता है। इसके उपरांत पुतलों का दहन किया जाता है। इस लीला को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है। नगर पालिका परिषद ने मैदान की सफाई करवा दी है। इसके अलावा जगह-जगह मोरंग डलवाई जा रही है, इससे कि आयोजन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा समिति ने अपने कंधों पर ले रखा है।


मूर्ति विसर्जन की तैयारी पूरी
गोविंद सागर बांध के पास मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुंड का निर्माण करा दिया गया है। वहीं, कर्बला पर प्रकाश व्यवस्था करा दी गई है। रामलीला मैदान में सफाई के साथ मोरंग डलवाई जा रही है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed