{"_id":"5ee373fa8ebc3e43034b0f7a","slug":"durast-btc-ka-prikchan-liya-nhi-or-jod-diye-25-aank-top-pr-pohchi-marit-lalitpur-news-jhs168873068","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ बीटीसी का प्रशिक्षण लिया नहीं और जोड़ दिए 25 अंक, टॉप पर पहुंची बीईओ के पुत्र की मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ बीटीसी का प्रशिक्षण लिया नहीं और जोड़ दिए 25 अंक, टॉप पर पहुंची बीईओ के पुत्र की मेरिट
विज्ञापन
सहायत शिक्षक भर्ती मामले में गड़बड़ी थमने का नहीं ले रही है।
- फोटो : ???? ????
दूरस्थ बीटीसी का प्रशिक्षण लिया नहीं और जोड़ दिए 25 अंक, टॉप पर पहुंची बीईओ के पुत्र की मेरिट
ललितपुर। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। ललितपुर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा है। यहां खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी के पुत्र की मेरिट में बगैर दूरस्थ (पत्राचार)बीटीसी प्रशिक्षण लिए ही 25 अंक अतिरिक्त जोड़ दिए गए हैं। जबकि, उसने वर्ष 2015 नियमित बीटीसी बैच की परीक्षा उत्तीर्ण की थी न कि दूरस्थ वाली। इस तरह की गड़बड़ी से बीईओ की मेरिट शिक्षा मित्र वर्ग में टॉप पर पहुंच गई है। इससे भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया किसी न किसी कारण से बार-बार लटक रही है। इस कारण भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। जिले में भी गड़बड़ी का एक नया मामला उजागर हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया में खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी आरके पुरोहित के पुत्र सचिन ने भी आवेदन किया है। इसमें उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीएससी, वर्ष 2015 बैच की (नियमित) बीटीसी परीक्षा के अंक पत्र लगाए हैं। इससे उसकी मेरिट 68.13 बन रही है लेकिन विभागीय त्रुटि के चलते मेरिट में दूरस्थ बीटीसी परीक्षा, जिसका कि उन्होंने प्रमाणपत्र भी नहीं लगाया है उसके भी 25 अंक अतिरिक्त जोड़ दिए हैं, जिससे उनकी मेरिट बढ़कर 93.13 हो गई है जो शिक्षा वर्ग में टॉप पर है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय वाल्मीकि नगर महरौनी की शिक्षा मित्र सरोज कुमारी को 25 अंक नहीं दिए गए हैं। इससे वह मेरिट में पिछड़ गई है। उसने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को पत्र भेजकर 25 अंक जोड़कर गुणांक में सुधार करने की मांग की है। इसी तरह सचिन पुरोहित ने भी बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि उसके पास शिक्षा मित्र का अनुभव नहीं है। आवेदन में भी उसने शिक्षा मित्र का अनुभव शून्य दर्शाया है, साथ ही इस संबंध में कोई विवरण भी प्रस्तुत नहीं किया है। इसके बाद भी उनके गुणांक में 25 भारांक (दूरस्थ) बीटीसी के अंक जोड़कर मेरिट बनाई गई है। उसने भारांक कम करने की मांग की है।
परीक्षा नियामक आयोग को अंकों में गड़बड़ी के बारे में अवगत करा दिया है। इसमें कम्प्यूटर की गड़बड़ी प्रतीत हो रही है।
आरके पुरोहित, खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी
सचिन पुरोहित पुत्र राजकुमार पुरोहित के भर्ती आवेदन में भूलवश दूरस्थ बीटीसी भरा गया है। जिससे 25 अंक जोड़कर मेरिट सूची में नाम आया है जबकि सचिन ने 2015 बैच बीटीसी नियमित परीक्षार्थी के रूप में उत्तीर्ण की है। अभ्यर्थी के पास शिक्षा मित्र होने के संबंध में कोई प्रविष्टि नहीं की है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को गुणांक में संशोधन के लिए पत्र लिखा है। रामप्रवेश, बीएसए