{"_id":"6776e5044dbb37ba220d8fc4","slug":"dumpers-carrying-bumper-goods-without-number-plates-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-126927-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिना नंबर प्लेट बंपर माल ढो रहे डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिना नंबर प्लेट बंपर माल ढो रहे डंपर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/सिलावन। अधिकारियों की नाक के नीचे बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड डंपर सड़क पर सरपट दौड़ रहे हैं। गाड़ी जल्दी खाली करने के चक्कर में गति का भी ध्यान नहीं रख रहे। ये डंपर दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
तहसील महरौनी मध्य प्रदेश की सीमा से सटी हुई है। यहां से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ तक बड़े पैमाने पर डंपर आदि से खनन सामग्री लाई जाती है। ओवरलोडिंग, अवैध खनिज परिवहन व राजस्व की चोरी रोकने के लिए महरौनी में टीकमगढ़ रोड पर बाइपास के पास स्कैनर लगाया गया है। इससे बचने के लिए खनन माफिया नायाब तरीके अपना रहे हैं। कोई आगे व पीछे की नंबर प्लेट निकाल कर अवैध खनिज परिवहन कर रहा है तो कोई नंबर प्लेट कपड़ा, गोबर, मिट्टी या फिर काला ऑयल से छिपाकर वाहन दौड़ा रहा है, ताकि स्कैनर नंबर को ट्रेस न कर सके। ओवरलोड खनिज सामग्री जल्दी खाली करने के चक्कर में सड़क पर तेज गति से वाहन चला रहे हैं जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। े