फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Duiring cheat captured girl student in lalitpur

एलएलबी में नकल करते छात्रा पकड़ी

Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Duiring cheat captured girl student in lalitpur
नेहरू महाविद्यालय में संचालित हो रही परीक्षाएं। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में चल रहीं बीएससी, कृषि/एमएससी, कृषि, बीएएलएलबी और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाओं में एक छात्रा को विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने नकल करते पकड़ लिया। परीक्षा में 29 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के छात्रों के अलावा केपीएस डिग्री कॉलेज ककरूवा, जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी एवं पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को सुबह की पाली 8 से 11 बजे में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा के पास विश्वविद्यालय उड़ाका दल झांसी ने नकल सामग्री बरामद की। केंद्राध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक केंद्राध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री, डा. आशा साहू, डा. पंकज शर्मा व डा. अनिल सूर्यवंशी द्वारा सहयोग किया जा रहा है। डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सूबेदार यादव, डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. रिचाराज सक्सेना, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. सुधाकर उपाध्याय द्वारा छात्र-छात्राओं की बाहरी एवं कक्षों में चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि संकाय में डॉ. हरीशचंद्र दीक्षित, डॉ. अवनीश त्रिपाठी, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डॉ. बलराम द्विवेदी, धीरेंद्र तिवारी और डॉ. लक्ष्मीकांत मिश्रा द्वारा चेकिंग की जा रही है। परीक्षा कार्य संपादित कराने में फहीम बख्श, अंकित चौबे, जयंत चौबे, विवेक पाराशर आदि सहयोग कर रहे हैं। कुल 1446 छात्र-छात्राओं में से 1417 उपस्थित रहे और 29 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed