{"_id":"5dded94e8ebc3e54cd44c7ba","slug":"dug-road-to-put-pipeline-taldehate-news-jhs1535795117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन डालने के लिए खोद डाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन डालने के लिए खोद डाली सड़क
विज्ञापन
कड़ेसराकलां/तालबेहट। आदर्श ग्राम पवा में जल निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से डाली जा रही पाइप लाइन मनमाने तरीके से डाल दी गई है। यह पाइप लाइन सड़क के ऊपर से नजर आ रही है। ग्राम पवा में बेतवा नदी से गांव में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस कार्य के दौरान गांव के अधिकांश संपर्क मार्ग को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सरकारी पुलिया को भी तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया है। इस संबंध में ग्राम पवा के ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित किया, परंतु कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
इस समय गांव जाने के लिए कोई भी रास्ता सही नहीं बचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुदी सड़क छोड़ दी जा रही है, जबकि नियमत: पाइप लाइन डालने के बाद उसका समतलीकरण करना चाहिए।
अलग- अलग स्थानों पर पाइप लाइन की गहराई अलग- अलग है। फिर भी पाइप की गहराई कम से कम एक मीटर है। जिन स्थानों पर पाइप लाइन की गहराई मानक से कम रखी गई है, उसकी जांच कराकर उसे सही किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रवीण कुट्टी, अधिशाषी अभियंता, जल निगम
मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। विभागीय अधिकारियों को अपनी मौजूदगी में ही कार्य करना चाहिए। गुणवत्ताहीन कार्य होने से भविष्य में ग्रामीणों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
- ज्योति मिश्रा, प्रधान ग्राम पवा