{"_id":"681e4fad7edf379f5b0b2874","slug":"due-to-work-going-on-in-the-power-generation-house-of-matatila-there-was-power-outage-for-eight-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-134840-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माताटीला के विद्युत उत्पादन गृह में काम चलने से आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माताटीला के विद्युत उत्पादन गृह में काम चलने से आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। शुक्रवार को माताटीला विद्युत उत्पादन गृह में काम चलने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली ठप रही। अधिकारियों ने बताया कि रात नौ बजे सप्लाई शुरू कर दी गई।
दोपहर में अचानक पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लोगों को बताया गया कि माताटीला से 66 केवी ट्रिप होने के कारण आपूर्ति प्रभावित है। शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई तो पता चला कि माताटीला में मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लिया गया है। देर शाम तक बिजली नहीं आई। बताया गया कि रात नौ बजे तक बिजली आ सकती है। दोपहर में बिजली न रहने और शादी के मौसम में रात को आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
00
माताटीला वालों ने बिना पूर्व सूचना के शट डाउन लिया था। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप रही।- केके शुक्ला, अवर अभियंता, तालबेहट