फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to torrential rains, gates of Uttari, Kachnaunda and Bhavani dams opened

Lalitpur News: मूसलाधार बारिश से उटारी, कचनौंदा और भावनी बांधों के गेट खुले

Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Due to torrential rains, gates of Uttari, Kachnaunda and Bhavani dams opened
ललितपुर। मानसून के जोर पकड़ने और मूसलाधार बारिश होने से नदियां, नाले उफान मारने लगे। बांधों में पानी आने से उनका जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर निर्धारित करने के लिए तीन बांधों उटारी, कचनौंदा और भावनी बांध के गेट खोल दिए गए। अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई तो बांधों से निकली नदियां पूरे उफान पर बहने लगीं। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9:30 बजे से बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला रविवार सुबह तक चलता रहा। सुबह करीब 10 बजे तेज बारिश शुरू हुई। कुछ घंटे बाद ही दोपहर को विभिन्न क्षेत्रों में स्थित तालाब, बंधी लबालब हो गए। नदियां और नाले उफना गए। नदियों का पानी बांधों में पहुंचना शुरू हुआ तो बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के जलस्तर को निर्धारित करने के लिए उटारी बांध, कचनौंदा बांध और भावनी बांध के गेट खोलने के आदेश दिए। इन तीनों बांधों के निचले इलाकों के क्षेत्रों में उद्घोषणा करवाकर लोगों को सतर्क किया।
विज्ञापन

नदी क्षेत्र के किनारे न जाने की अपील की। इसके बाद महरौनी क्षेत्र स्थित उटारी बांध के तीन गेट एक-एक फीट खोलकर 725 क्यूसेक पानी की अतिरिक्त निकासी शुरू की गई। बानपुर क्षेत्र में स्थित कचनौंदा बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर रात 9 बजे तीन गेट 30-30 सेंटीमीटर खोलकर 2732 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। बार क्षेत्र स्थित भावनी बांध के शाम 7 बजे सात गेट 30-30 सेंटीमीटर खोलकर 7600 क्यूसेक पानी छोड़े जाने लगा। अधिकारियों के मुताबिक पानी की आवक कम होने पर गेटों को बंद किया जाएगा और बढ़ने पर गेटों को खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी। बांधों के गेट खुलने के बाद उटारी, सजनाम नदी पूरे उफान पर बहने लगी। पुलिस भी नदी क्षेत्र में भ्रमणशील बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुरक्षा के लिए बांधों पर पुलिस तैनात
बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़े जाने पर संबंधित थाना पुलिस इन बांधों पर सुरक्षा के लिए तैनात है। इसके साथ नदियों के पुलों, रिपटों के दोनों ओर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
------
बांध में पानी की आवक ज्यादा होने पर भावनी बांध के सात गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया जाएगा।

इं. अवनीश यादव, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
000000000
सर्वाधिक तालबेहट में और सबसे कम पाली में बारिश
ललितपुर। पिछले 24 घंटे हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। एक सप्ताह पहले जो तापमान 42 डिग्री था, वह 15 डिग्री लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। सर्वाधिक बारिश तालबेहट तहसील में 132 मिलीमीटर दर्ज की गई, तो सबसे कम बारिश पाली में 9 मिलीमीटर दर्ज की गई। शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक 48.3 मिलीमीटर औसत बारिश पूरे जनपद में आंकी गई है। जबकि, रविवार सुबह आठ से रात नौ बजे तक करीब 70 मिमी औसत बारिश होने का अनुमान है।
0000000
शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश
तहसील का नाम - बारिश मिलीमीटर में
-------------
ललितपुर - 40
तालबेहट - 132
महरौनी - 45
मड़ावरा- 20
पाली - 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed