{"_id":"67af8e2d4e62ef65fb04b7a4","slug":"due-to-reduction-in-repo-rate-450-lakh-people-will-get-benefit-of-rs-225-crore-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-129664-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेपो रेट घटने से 4.50 लाख लोगों को होगा 2.25 करोड़ का फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेपो रेट घटने से 4.50 लाख लोगों को होगा 2.25 करोड़ का फायदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट कम कर किया है। ऋणधारकों को इससे काफी राहत मिलेगी। सिर्फ कृषि ऋणधारक रेपो रेट के दायरे में नहीं आते। बाकी करीब चार लाख पचास हजार उपभोक्ताओं को 2.25 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। इससे होम लोन, वाहन लोन, व्यावसायिक लेने वाले उन सभी ऋणधारकों को लाभ होगा, जिन्होंने फ्लोटिंग ब्याज पर ऋण लिया है। जो खाता धारक फिक्स ब्याज पर लोन लिए हैं, उन्हें लाभ नहीं होगा। जनपद की कुल आबादी 15 लाख के आसपास है, उसमें से 4.50 लाख लोगों ने बैंकों से किसी न किसी कार्य के लिए लोन लिया है। अधिकांश खाते छोटे ऋण दाताओं के हैं। सीए संजीव जैन कहा कि यह सरकार का स्वागत योग्य कदम है। इससे लोगों की जो बचत होगी, वह धनराशि बाजार में निवेश व अन्य माध्यमों से खर्च होगी। इससे बाजार की हालत में सुधार आएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार के इस फैसले का ऋणधारकों को लाभ मिलेगा।
रंजीत सिंह, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक।