फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to power failure in Lalitpur medical examination emained closed in pathology of district hospital

Lalitpur: बिजली गुल होने से जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ढाई घंटे काम रहा ठप, दर-बदर भटके लोग

Sat, 06 Aug 2022 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Aug 2022 11:10 PM IST
सार

शनिवार को अस्पताल में बिजली गुल होने से जांच प्रभावित हो गई। इससे एक्स-रे मशीन के साथ ही सीटी स्कैन मशीन नहीं चल सकी। ऐसे में जांच न हो पाने से आक्रोशित मरीजों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Due to power failure in Lalitpur medical examination emained closed in pathology of district hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों की समस्याएं कम नहीं हो पा रहीं हैं। शनिवार को करीब ढाई घंटे बिजली गुल होने से पैथोलॉजी में जांच प्रभावित हो गई। यहां पर एक्सरे, सीटी स्कैन न हो पाने की वजह से लोग परेशान होकर बिना जांच कराए ही वापस हो गए।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहले ही बीते दिनों फॉल्ट होने के चलते कई मशीनें खराब हो गई थीं। इनमें लगभग एक महीने पहले डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। तब से अब तक डिजिटल एक्सरे मशीन ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को अस्पताल में बिजली गुल होने से जांच प्रभावित हो गई। इससे एक्स-रे मशीन के साथ ही सीटी स्कैन मशीन नहीं चल सकी। ऐसे में जांच न हो पाने से आक्रोशित मरीजों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। सीएमएस डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लोकल फॉल्ट से कुछ देर के लिए बिजली गुल रही होगी, लेकिन तत्काल जनरेटर चला दिया जाता है। किन कारणों से जांच प्रभावित हुई इसकी जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed