फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Due to lockdown women doing positive things

लाकडाउन के दौरान महिलाएं कर रही सकारात्मक गतिविधियां

Sat, 25 Apr 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Due to lockdown women doing positive things
ललितपुर। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा ग्राम टेनगा में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में वह सकारात्मक कार्य कर रहीं हैं। घर की साफ- सफाई के अलावा भी अन्य जरुरी कार्य कर रहीं हैं। घर में ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहीं है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि वह तो लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहीं हैं। अपने आसपास के लोगों को भी लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। अब खेती के सभी कार्यों से मुक्त हो गईं हैं। फुर्सत के दिनों में कई महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त हैं, तो कई अपने घर की साफ- सफाई कर रहीं है। देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि बीमारी से बचने के लिए अपने- अपने घरों में ही रहें। बचाव के लगातार प्रयास करें। सावधान रहें, जिससे किसी प्रकार के संक्रमण का भय न हो। जब से देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ, तभी से परिवार के सदस्य बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लाड़कुंअर तिवारी, आरती तिवारी, संगीता, निशा, रानी, कौशल्या, सावित्री, राजदुलारी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
सभी लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए। लॉकडाउन के दिनों में परिवार के सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए घरों में ही रहने की सलाह देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशा
घरों में ही रहें, मास्क का प्रयोग करें, किसी से मिलें तो हाथ ना मिलाएं, नमस्ते करें एवं एक मीटर की दूरी बनाए रखें। हर आधे घंटे में अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से बार- बार साफ करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण का भय ना हो।
- रानी
घर पर ही बच्चों के साथ मनोरंजन करें, ताकि लॉकडाउन का भी पालन होगा। हम व हमारा परिवार सहित जनपद भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रहेगा।
- कौशल्या
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में अपने पैर पसार लिए हैं, हमारे देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम सभी का घरों में ही रहना उचित है।
- संगीता
घर पर बैठे- बैठे लॉकडाउन का लाभ ले रहे हैं। इन दिनों घर में कामकाज में खुद को व्यस्त किए हैं। घर साफ- सफाई इत्यादि कार्य में व्यस्त रहते हैं। घर में हैं, इससे संक्रमण का खतरा भी नहीं है।

- आरती
परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। क्योंकि, सभी की भलाई इसी में है कि सब लोग लॉकडाउन का पालन करें। बचाव के प्रति अपनी स्वयं की जिम्मेदारी निभाएं। दूसरों को भी जागरुक करें।
- लाड़कुअंर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed