{"_id":"664e605bb965538b61048184","slug":"due-to-lack-of-water-the-dam-of-patience-broke-protest-was-done-by-breaking-the-pot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-115027-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पानी न मिलने से टूटा सब्र का बांध, मटका फोड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पानी न मिलने से टूटा सब्र का बांध, मटका फोड़कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड 17 सिविल लाइन द्वितीय में पेयजल संकट गहराने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट चौराहा पर मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के जल्द समस्या के निराकरण के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
लगभग दो सप्ताह से गर्मी रौद्र रूप में है। मोहल्ला सिविल लाइन द्वितीय में लगातार दो सप्ताह से नलों में पानी की बूंद नहीं आ रही है। भूजल स्तर गिरने से हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है। यहां मात्र एक हैंडपंप पानी दे रहा है, जिस पर भीड़ लग रही है। दोपहर चिलचिलाती धूप में पानी जुटाने में लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। सभासद कुंदनपाल के नेतृत्व में महिलाओं समेत मोहल्लावासी कलक्ट्रेट पहुंचे और मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में धरना पर बैठ गए। नागरिकों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों को सूचित कर रहे हैं। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। गर्मियों में पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है।
स्थिति यह है कि हैंडपंपों में सीमित मात्रा में पानी आ रहा है। भीड़ जुटने से कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। टैंकर भी पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि मोहल्ला की सप्लाई को चांदमारी से जोड़ दिया जाए, इससे पानी की सुविधा हो जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जल्द ही पेयजल सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान 50-60 लोग मौजूद रहे।