{"_id":"67b8d14070f2d6a2ae01e41d","slug":"due-to-increase-in-crowd-two-kumbh-mela-special-trains-of-22-coaches-were-run-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-130111-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भीड़ बढ़ने पर चलाई 22 डिब्बों की दो कुंभ मेला विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भीड़ बढ़ने पर चलाई 22 डिब्बों की दो कुंभ मेला विशेष ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाकुंभ जाने वालों की भीड़ बढ़ने पर शुक्रवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन से 22 डिब्बों की दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई। पांच हजार से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए।
हर रोज सिर्फ ट्रेनों से ही पांच से सात हजार श्रद्धालु कुंभ की यात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर में ही श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गए और देर शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच गए। अधिकारियों ने भीड़ की संभावना के चलते पहले से 22 डिब्बों की कुंभ स्पेशल ट्रेन शाम 7:20 बजे प्लेटफार्म एक पर लगवा दिया। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही लोग दौड़ पड़े। जिसे जहां जगह मिली, वह उसी डिब्बे में चढ़ गया। स्थिति यह रही कि एक-एक सीट पर पांच से छह लोग बैठे नजर आए। वहीं, ऊपर की सीटों पर तीन से चार लोग बैठे रहे। गैलरी और सीटों के मध्य खाली स्थान पर भी लोग बैठे रहे।
इसी प्रकार गेटों के पास और बाथरूम के बाहर तक लोग ठसाठस भरे हुए थे। यहां तक कि माल रखने वाला एसएलआर डिब्बे में भी लोग धंसकर यात्रा कर रहे थे। बहुत से लोग गेटों पर लटकते हुए जा रहे थे। रात आठ बजे ट्रेन चलते ही कुछ लोग और महिलाएं चढ़ने का प्रयास करने लगे, जिन्हें जीआरपी व रेलवे कर्मचारियों ने रोका। कुछ सेकंड के लिए ट्रेन धीमी हुई तो मौका पाकर फिर से डिब्बों में यात्री चढ़ गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
सोने की झुमकी गिरी तो पटरियों पर तलाशते रहे : कस्बा नाराहट निवासी एक महिला की ट्रेन में चढ़ते समय पटरियों पर सोने की कान की झुमकी गिर गई। परिजन प्लेटफार्म और इसके गैप के बीच से पटरियों पर उतर गए और मोबाइल की रोशनी में सोने की झुमकी तलाशते रहते। जीआरपी ने भी झुमकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली।
-- -- -- -- -- -- -
दूसरी ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे लोग : पहली ट्रेन भरने के बाद भी एक हजार से अधिक लोग प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में जगह-जगह बैठकर दूसरी ट्रेन का इंतजार करते रहे। रेलवे ने रात दस बजे दूसरी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई।
-- -- -- -- --
एनाउंस करके बताया दूसरी ट्रेन आ रही : पहली ट्रेन भरने पर एनाउंस करके दूसरी ट्रेन आने की जानकारी दी गई। इसके बाद भी बहुत से लोग पहली ट्रेन में ही जाने के लिए मशक्कत करते रहे।