{"_id":"64248fa349a9e81943049c14","slug":"due-to-fear-of-action-in-childrens-dispute-the-villager-cut-his-life-from-the-train-lalitpur-news-c-11-1-64720-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बच्चों के विवाद में कार्रवाई के डर से ग्रामीण ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बच्चों के विवाद में कार्रवाई के डर से ग्रामीण ने ट्रेन से कटकर दी जान
Thu, 30 Mar 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के गांव अंधियारी निवासी राजाराम (38) पुत्र रामदास कुशवाहा के बेटे का स्कूल में दूसरे बच्चे से विवाद हो गया था। जिस पर दूसरे बालक के पिता ने राजाराम की शिकायत पुलिस में कर दी थी। इस डर से राजाराम ने मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जखौरा क्षेत्र के गांव अंधियारी निवासी राजाराम पुत्र रामदास कुशवाहा मंगलवार देर रात में करीब ढाई बजे फसल कटाई करने के लिए खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। सुबह करीब सात बजे जब परिजन खेत पर पहुंचे तो वह खेत पर नहीं मिला। जिस पर परिजनों ने उसे खेत और गांव में खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन उसे खोजते हुए जखौरा रेलवे स्टेशन पहुंच गए। जहां स्टेशन कर्मचारियों ने दैलवारा स्टेशन के आगे ग्राम बख्तर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान उन्होंने राजाराम के रूप में की।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजाराम के बेटे का 23 मार्च को स्कूल में दूसरे बच्चे से विवाद हो गया था। जिस पर उसने स्कूल में जाकर दूसरे बच्चे को डांट दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर उस बच्चे के पिता ने राजाराम की पुलिस में शिकायत कर दी थी। इससे राजाराम परेशान चल रहा था। मृतक के भाई राकेश ने आशंका जताते हुए बताया कि बच्चों के विवाद में पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है।