{"_id":"6611a2dcbc002036cd0c6084","slug":"due-to-block-on-jhansi-lalitpur-railway-track-memo-was-delayed-by-two-hours-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112897-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: झांसी-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक होने के कारण मेमो रही दो घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: झांसी-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक होने के कारण मेमो रही दो घंटे लेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-ललितपुर रेलवे ट्रक पर ब्लॉक होने के कारण झांसी से आने वाली मेमो ट्रेन करीब दो घंटे से अधिक देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विगत दो दिनों से झांसी-ललितपुर के बीच में ट्रक पर मरम्मत कार्य होने के कारण ब्लाॅक लिया जा रहा है। इसमें यात्री गाड़ियां अधिक प्रभावित हो रही हैं। एक्सप्रेस गाड़ियों को धीमी गति से निकाला जा रहा है, लेकिन झांसी से ललितपुर होकर बीना जाने वाली मेमो ज्यादा प्रभावित हो रही है। झांसी, तालबेहट से ललितपुर आने वाले व ललितपुर से जाखलौन व धौर्रा जाने वाले यात्री परेशान हैं।
-- -- -- -- -- -- --
प्रतिदिन व्यापार के लिए जाखलौन व धौर्रा जाना होता है, लेकिन मेमो के लेट आने के कारण खासी परेशानी हो रही है।
ऋषभ जैन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
काम के सिलसिले में रोज धौर्रा जाना होता है, मेमो यात्रा के लिए उचित थी, लेकिन दो दिनों से यह लगातार लेट आ रही है।
सतीश मिश्रा