Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dry trees standing on the roadside become a lesson from the accident

Lalitpur News: सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ बने हादसे का सबक

Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dry trees standing on the roadside become a lesson from the accident
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर/सिलावन। सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ हादसे को दावत दे रहे हैं। तेज हवा में इन पेड़ों की शाखाएं टूट कर गिरती रहती हैं, जिससे राहगीर चोटिल होने से बाल-बाल बचे। शिकायत के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ललितपुर-महरौनी मार्ग, कैलगुआंं मार्ग, नाराहट मार्ग, मड़ावरा रोड, बार क्षेत्र में सूखे पेड़ अब खोखले हो गए हैं। महरौनी विकास खंड के किसरदा गांव में सड़क किनारे घनी आबादी के बीच खड़े सूखे विशालकाय पेड़ की शाखाएं टूटकर गिर रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों में भय बना हुआ है। अंदेशा जताया कि यदि पेड़ धराशायी होता है तो इससे मकान तो क्षतिग्रस्त होंगे ही, साथ में जान का भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

200 से अधिक हैं सूखे पेड़ : प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे सूखे खड़े पेड़ों में वन विभाग के पास केवल महरौनी मार्ग का आंकड़ा करीब 70 पेड़ों का है, जबकि अन्य मार्गों पर भी सूखे पेड़ खड़े हैं। अनुमान है कि सूखे पेड़ों की संख्या दो सैकड़ा से अधिक होगी। किसरदा के संजीव वर्मा ने बताया कि आबादी के बीच स्थित महुआ का पेड़ पूरी तरह सूख चुका है। अवगत कराने के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तेज हवा में पेड़ कभी भी गिर सकता है।ै
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed