फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drug Park: There will be speed in shifting of power lines

ड्रग पार्क : बिजली की लाइन शिफ्टिंग में आएगी तेजी

Sat, 15 Feb 2025 11:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drug Park: There will be speed in shifting of power lines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बल्क ड्रग फार्मा पार्क में प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। साइड क्लीयरेंस के कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को नामित किया है। उनकी देखरेख में बिजली की लाइन शिफ्ट की जाएगी। साथ ही वन विभाग से अनुमति के साथ जल्द ही पेड़ों का कटान होगा।
ड्रग पार्क के प्रथम चरण में सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों को शिफ्ट कराने के साथ अलग से लाइन डाली जानी है। इन कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव को नामित करते हुए एक सप्ताह में लाइन डाले जाने के लिए वन निगम से पेड़ कटाने और खंभों की शिफ्टिंग के लिए अधीक्षण अभियंता से वार्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क के लिए सैदपुर-ललितपुर में पशुपालन विभाग के स्वामित्व वाली 1472.33 एकड़ भूमि यूपीसीडा को नोडल एजेंसी नामित करते हुए पूर्व में हस्तांतरित की जा चुकी है। 350 एकड़ भूमि पर प्रथम चरण में विकास कार्य किया जा रहा है। मास्टर प्लान तैयार है। क्रियान्वयन के लिए शासन ने 450 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यहां 29 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए प्लॉट काटे जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed