{"_id":"602eb15f8ebc3ee90f5010be","slug":"drivers-not-intrusted-in-high-security-number-plate-lalitpur-news-jhs1888940115","type":"story","status":"publish","title_hn":"1130 के सापेक्ष मात्र 250 वाहनों में लगी एचएसआरपी प्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1130 के सापेक्ष मात्र 250 वाहनों में लगी एचएसआरपी प्लेट
विज्ञापन
car.jpg
- फोटो : car.jpg
ललितपुर। जिले में वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 1130 कामर्शियल वाहनों में से अभी तक सिर्फ 250 वाहनों में ही प्लेटें लग पाई है। मालूम हो कि 28 फरवरी तक एचएसआरपी प्लेट लगाए जाने के निर्देश हैं।
शासन द्वारा वाहन चोरी और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के मकसद से वाहनों पर एचएसआरपी लगवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, इस पर अप्रैल 2019 के बाद के वाहनों पर यह प्लेट वाहन कंपनी के डीलर बिक्री करते समय वाहन स्वामी को लगाकर दे रहे हैं। वाहन पर प्लेट के लगते ही इंजन नंबर और चेसिस नंबर रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑनलाइन दर्ज हो जाता है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को कोई भी वाहन चालक फर्जी प्लेट लगाकर नहीं चल सकेगा। ऐसे में वाहनों की सुरक्षा व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब सभी वाहन स्वामियों को एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसमें अप्रैल- 2019 से पहले के वाहनों पर भी अब इस प्लेट को लगाने के निर्देश दिए हैं।
अप्रैल 2019 से पुराने 750 किलोग्राम भार वाले 1130 कामर्शियल वाहन चिह्नित किए गए थे, जिन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते वाहन स्वामियों ने रुचि नहीं ली है। इससे वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी एचएसआरपी प्लेट नाम मात्र के वाहनों पर ही लगी है। 1130 के सापेक्ष मात्र 250 वाहनों पर ही प्लेट लगाई गई हैं। इससे विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
-----
30 हजार वाहनों में लगी हैं एचएसआरपी प्लेट
जनपद के परिवहन कार्यालय में लगभग दो लाख 25 हजार वाहन पंजीकृत है। इनमें अब तक 30 हजार वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई गई है। इनमें वर्ष 2019 में 9292 वाहनों में व 2020 में 15 हजार से अधिक वाहनों में लगाई गई है। वहीं, वर्ष 2021 में लगभग पांच हजार से अधिक वाहनों में लगाई गई है।
-----
संबंधित डीलर के पास लगवाएं प्लेट
वाहन स्वामी अपने वाहनों पर एचएसआरपी प्लेट लगवाने के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिससे डीलर का चयन कर संबंधित डीलर के पास जाकर लगवा सकेंगे। हालांकि, वाहन स्वामी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों में एक विकल्प चुनकर प्लेट लगवा सकते हैं।
-----
विभाग के पास एचएसआरपी प्लेट लगने वाले वाहनों की जानकारी नहीं होती है। कार्यालय में कार्य के लिए आने पर ही पता लगता है। जांच कर कार्रवाई के निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार अग्रवाल
यात्रीकर अधिकारी