फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water will cost 30 million

पेयजल पर खर्च होंगे 30 करोड़

Sat, 23 May 2015 01:10 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहे नेहरूनगर के निवासियों की इस समस्या के समाधान के लिए 30 करोड़  की लागत से दो टंकियों के साथ पाइप लाइन का विस्तार भी किया जाएगा। इससे मुहल्लेवासियों तक पेयजल पहुंचना संभव हो जाएगा। विभाग ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


नेहरू नगर वार्ड नंबर चार व छह में करीब 10 हजार की आबादी निवास करती है। देवगढ़ रोड से यह क्षेत्र जुड़ा होने के कारण इसमें भवनों का तेजी से निर्माण हो रहा है। आबादी के सापेक्ष पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुहल्लेवासी वर्षों से परेशान हैं। समस्या को लेकर लोग कई बार देवगढ़ रोड पर जाम लगा चुके हैं तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर चुके हैं। ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां पानी पहुंचाना आसान नहीं है। वर्तमान में लेड़ियापुरा में दो टंकियों से पानी पहुंचाया जाता है। लेकिन यह पानी न के बराबर लोगों तक पहुंचता है। मूलभूूत समस्या को देखते हुए जल संस्थान के अफसरों ने करीब 16 करोड़ का प्राक्कलन(स्टीमेट) तैयार करके शासन को भेजा। शासन ने प्राक्कलन लौटाकर जल निगम को दोबारा सर्वे करने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिकारियों ने एक के स्थान पर दो टंकियां और पीवीसी पाइप के स्थान पर लोहे के पाइप डालने का निर्णय लिया। वर्तमान में बच्चा जेल के पीछे एक टंकी बनाने के लिए जमीन मिल चुकी है। दूसरी देवगढ़ रोड पर बनाने के लिए जमीन की तलाश जारी है। जिम्मेदार अफसरों की माने तो करीब 30 करोड़  की लागत से पानी की टंकियों के साथ पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलते ही टंकियों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे सबसे ऊंचाई पर बसे मुहल्लों में वर्षों से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और लोगों तक पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


 हैंडपंप भी हैं कम
नगर के ऊंचाई पर बसे मुहल्ले नेहरूनगर में पाइप लाइन का तो अभाव है ही हैंडपंप की संख्या भी आबादी के सापेक्ष कम है। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए दूर-दराज तक भटकना पड़ता है। पास में रहने वाले कुछ लोग तो स्टेशन से पानी लाने को मजबूर हैं। वार्ड नंबर छह के पार्षद विवेक दरौनियां की माने तो वर्तमान में दो दर्जन से अधिक गलियों में से मात्र 6-7 गलियों में ही पाइप लाइन डली हुई है। हैंडपंप भी कम हैं। नई पानी की टंकियों के साथ पाइप लाइन डलने से लोगों को पीने के लिए पानी मिलना संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना-
शासन को प्राक्कलन(स्टीमेट) बनाकर भेज दिया था, लेकिन शासन ने जल निगम के अधिकारियों को दोबारा सर्वे करवाने के लिए निर्देशित किया है। पानी की टंकी के साथ पाइप लाइन डलने से पेयजल पहुंचना आसान हो जाएगा।

आर एस चौधरी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

इनका कहना है-
नेहरू नगर में टंकियों के निर्माण को एक स्थान पर जमीन मिल गई है, दूसरे स्थान पर भी जमीन देखी जा रही है। प्रशासनिक अफसरों से भी बात हो रही है। जमीन मिलते ही नए तरीके से स्टीमेट बनाया जाएगा और शासन को भेजा जाएगा।
एसएन खरे, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed