फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water supply will start in the medical college by July

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में जुलाई तक शुरू हो जाएगी पेयजल आपूर्तिं

Mon, 26 May 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will start in the medical college by July
ललितपुर। अमरपुर हाईवे के पास स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में जुलाई माह तक पेयजल आपूर्ति की सुविधा शुरू हो जाएगी। शहर के डोंडाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में 400 केएल का सीडब्ल्यूआर बनकर तैयार हो गया है। पंपहाउस बनाया जा रहा है, जिसकी छत डाली जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 75 फीसदी कार्य हो गया है। जुलाई माह में सप्लाई चालू हो जाएगी। इससे पानी की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे के पास स्थित मेडिकल काॅलेज में अब तक पानी की सुविधा नहीं है। यही कारण है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने के बाद एमबीबीएस के विद्यार्थियों को ललितपुर भवन में अस्थायी तौर पर रखा गया है। अब जल्द ही भवन में पानी की सुविधा की जा रही है। चार करोड़ से पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। डोड़ाघाट से पड़ी पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत पहले ही कर दी गई है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में नए सीडब्ल्यूआर (स्वच्छ जलाशय) व पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। 400 केएल का सीडब्ल्यूआर बनकर तैयार हो गया है। सीडब्ल्यूआर के ऊपर ही पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। इसकी दीवार पूरी होने के बाद छत डाली जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 75 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। एक माह में पंप समेत अन्य कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। जुलाई 2025 से पानी की सप्लाई शुरु हो जाएगी। इससे कॉलेज में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। एमबीबीएस के विद्यार्थियाें को भी कॉलेज में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज में पानी पहुंचाने के लिए कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जुलाई माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed