फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water line being laid without permission at Calguvan intersection

Lalitpur News: कैलगुवां तिराहे पर बिना अनुमति डाली जा रही पेयजल लाइन

Sat, 15 Feb 2025 11:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line being laid without permission at Calguvan intersection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कैलगुवां तिराहे पर बिना अनुमति के पाइपलाइन बिछाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बनेगी। डीएम ने सड़क से दूर लाइन डालने के निर्देश दिए। अब कार्यदायी संस्था ने लाइन हटाने की कवायद शुरू कर दी है।
सदर कांटा से घंटाघर होकर नदीपुरा से गोविंदसागर बांध हाईवे तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में सड़क 7.5 मीटर चौड़ी है, इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाना है। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। अब वित्तीय स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, जल निगम ने लोक निर्माण विभाग की स्वीकृति के बिना सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाना शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य पर रोक लगा दी है। निर्माण बंद कराने के बाद मामला जिलाधिकारी के पास पहुंचा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जल निगम को सड़क से दूर लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिक्रमण बनेगा समस्या : सड़क से दूर पाइप लाइन बिछाने में अतिक्रमण समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे कहीं दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है, तो कुछ स्थानों पर खोखा या अस्थायी अतिक्रमण है। ऐसे में पाइपलाइन बिछाए जाने के कार्य की गति धीमी होगी। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाना लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को हो रही परेशानी : शहर की मुख्य सड़क होने से हजारों की संख्या में वाहन व राहगीर आवागमन करते हैं। पाइपलाइन बिछाने से मिट्टी सड़क पर आ रही थी। वाहनों की निकासी के दौरान धूल के गुबार उड़ रहे थे। वाहन किनारे करने पर मिट्टी में धंसने का भय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed